आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 25 मार्च को दोपहर 12 बजे जिला लोकसम्पर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एजेंडे में शामिल शिकायतों की सुनवाई करेंगे। इस बैठक का आयोजन स्थानीय जिला विकास भवन के सभागार में किया जायेगा।
इस बैठक के एजेंडे में कुल 21 शिकायतें शामिल की गई है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बैठक में एजेंडे में शामिल सभी शिकायतों की सुनवाई के दौरान इन शिकायतों के निपटारे बारे मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। सभी संबंधित अधिकारी बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करें।
लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक के एजेंडे में कुल 21 शिकायतें शामिल की गई है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बैठक में एजेंडे में शामिल सभी शिकायतों की सुनवाई के दौरान इन शिकायतों के निपटारे बारे मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थिति रहने के निर्देश भी दिए गए है।

