रोहतक में विधानसभा चुनाव- 2024 के लिए 5 अक्टूबर को कलानौर, गढ़ी सांपला किलोई, रोहतक और महम में मतदान होना है। नामांकन प्रक्रिया 12 सितंबर तक जारी रहेगी। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने लाइसेंसी हथियार जमा करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक पुलिस केवल 50 प्रतिशत हथियार ही जमा कर पाई है, जबकि जिले में लाइसेंसी हथियारों की कुल संख्या 7377 है।

मतदान में लगभग 28 दिन बाकी हैं और करीब 3500 हथियार अभी तक जमा नहीं हुए हैं। पुलिस लाइसेंस धारकों से फोन पर संपर्क कर हथियार जमा कराने का अनुरोध कर रही है। डीएसपी हेड क्वाटर रवि ने बताया कि लाइसेंसी हथियार जमा कराने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। इस तिथि तक हथियार जमा नहीं कराने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!