Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

केतन हत्याकांड पर मजाक पड़ा भारी! Instagram Story के बाद डेंटिस्ट मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्पेंड

महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित संवेदनहीन टिप्पणी के मामले में ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड सर्जन्स एसोसिएशन (AIDSA) ने कड़ा कदम उठाया है। एसोसिएशन ने मध्य प्रदेश की कोषाध्यक्ष एवं डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी को तत्काल प्रभाव से 5 वर्षों के लिए निलंबित कर दिया है।AIDSA द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, डॉ. मुस्कान सोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की इंस्टाग्राम स्टोरी पर केतन अग्रवाल की मृत्यु को लेकर आपत्तिजनक और असंवेदनशील टिप्पणी की थी। मामले को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए एसोसिएशन ने उन्हें सभी पदों, समितियों और सदस्यता से तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्णय लिया है।निलंबन अवधि के दौरान डॉ. मुस्कान सोनी किसी भी आधिकारिक गतिविधि में भाग नहीं ले सकेंगी। साथ ही उन्हें संगठन के किसी पद पर नियुक्ति, चुनाव लड़ने या किसी समिति का सदस्य बनने की अनुमति भी नहीं होगी।गौरतलब है कि केतन अग्रवाल हत्याकांड देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस जांच के अनुसार, महाराष्ट्र के एक कारोबारी परिवार से जुड़े केतन अग्रवाल की 18 जून को लोहागढ़ किले की खाई में गिरने से मौत हुई थी। शुरुआती तौर पर इसे हादसा माना गया, लेकिन जांच के दौरान हत्या की साजिश का खुलासा हुआ।जांच एजेंसियों के मुताबिक, केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस का दावा है कि दोनों ने मिलकर केतन को खाई में धक्का दिया। जांच में यह भी सामने आया कि घटना से कुछ दिन पहले भी कथित तौर पर हत्या का प्रयास किया गया था।केतन और सिया की सगाई फरवरी 2026 में हुई थी और दोनों सोशल मीडिया पर एक खुशहाल जोड़े के रूप में नजर आते थे। हालांकि पुलिस जांच में प्रेम संबंध, विश्वासघात और सुनियोजित साजिश से जुड़े कई पहलू सामने आए हैं। वर्तमान में मामले के मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत में हैं तथा विभिन्न राज्यों से जुड़े संभावित संबंधों की भी जांच की जा रही है।इस बीच, सोशल मीडिया पर मामले को लेकर की गई टिप्पणियों पर भी नजर रखी जा रही है। AIDSA का कहना है कि किसी संवेदनशील और चर्चित आपराधिक मामले में सार्वजनिक मंचों पर जिम्मेदार व्यवहार अपेक्षित है तथा संगठन ऐसे मामलों में अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेता है।

Exit mobile version