Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में घना कोहरा, ओश की बूंदों से धरती भिगी:कल रात से बारिश-ओलावृष्टि की संभावना; 5 फरवरी तक मौसम रहेगा खराब

हरियाणा में कल 31 जनवरी से मौसम बदलने वाला है। तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से यह बदलाव होने जा रहा है। दिन में धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। फतेहाबाद जिले में दिन का तापमान 12.3 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

न्यूनतम तापमान में भी 2.2 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखी गई, यह सामान्य के लगभग करीब रहा। पंचकूला में रात का तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। फिलहाल आज सुबह से ही कई जिलों में घना कोहरा छाया है। सोनीपत व आसपास के क्षेत्र में ओश की बूंदें बारिश की तरह टपक रही है। सर्दी भी बढ़ गई है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों में 30 जनवरी, 2 और 5 फरवरी को तीन पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं। इनके प्रभाव से 31 जनवरी से 5 फरवरी के बीच पंजाब से सटे जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, अंबाला, यमुनानगर व पंचकूला में तेज गति की हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक के साथ एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियां होगी।

वहीं भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद व पलवल में बिखराव वाली बारिश की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 31 जनवरी यानी कल तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से शीत हवाएं चलने की संभावना है, जिससे राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने लेकिन रात में हल्की गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों सुबह के समय धुंध रहने की संभावना है।

Exit mobile version