हरियाणा में आज कई जगह धुंध छाई हुई है। हिसार, सोनीपत, रेवाड़ी, नारनौल, झज्जर और चरखी दादरी घनी धुंध की चपेट में हैं। हिसार में तो विजिबिलिटी जीरो है। वहीं पानीपत, पलवल, पंचकूला, सिरसा और कैथल में हल्की हल्की धुंध छाई है।

मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए भिवानी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, रोहतक, सिरसा और सोनीपत में घनी धुंध का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज भी मौसम साफ न रहने की उम्मीद है। प्रदेश के सभी जिलों में दिनभर ठंडी हवाएं चलेंगी। ठंड से राहत मिलने के फिलहाल आसार नहीं है।

प्रदेश ‎में 2 पश्चिमी विक्षोभ 18 जनवरी व 21 जनवरी को ‎असर दिखाएंगे। इससे 21 व 22 जनवरी को कुछ इलाकों में‎ बारिश हो सकती है। प्रदेश में रात के तापमान में 4.1‎ डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य से 3.1 डिग्री तक ‎ज्यादा है।

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक हरियाणा में 19 जनवरी तक मौसम बदलता रहेगा। इस दौरान कहीं बादल छाए रहने और सुबह धुंध की संभावना है। इसके अलावा कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी संभावित है।

15 जनवरी को वायु गुणवत्ता प्रबंधन ‎आयोग ने हवा की बिगड़ती चाल की वजह से ग्रैप-3 ‎व 4 को लागू किया था, लेकिन बुधवार रात को हुई ‎बारिश से हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। आयोग ‎ने ग्रेप-4 को हटा दिया है। हालांकि, ग्रेप-1 से 3 की‎ पाबंदियां दिल्ली-एनसीआर में लागू रहेंगी।‎

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!