हरियाणा में कड़ाके की ठंड के दौर में 32 शहर बहुत घने कोहरे की चपेट में आ गए हैं। इसको देखते हुए सीजन में पहली बार मौसम विभाग ने इन शहरों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही वाहन चालकों को सलाह दी है कि वह दिन और शाम को अपने अपने वाहनों की फॉग लाइट जला कर ही बाहर निकले।मौसम विभाग के अनुसार बहादुरगढ़, सांपला, रोहतक, हिसार, नारनौंद, फतेहाबाद, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, बापौली, घरौंडा, करनाल, इंद्री, गोहाना, जुलाना, इसराना, सफीदों, जींद, पानीपत, असंध , कैथल, निलोखेड़ी, नरवाना, टोहाना, कलायत, रतिया, थानेसर, गुहला, पेहोवा, शाहाबाद में घना कोहरा है।

आज से 27 दिसंबर तक डेंस टू वैरी डेंस फॉग का ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इन जिलों में वाहनों से सफर करने वाले लोगों को सुबह और शाम ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। आज कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे, साथ ही बूंदाबांदी की भी मौसम विभाग ने संभावना जताई है। इसके बाद एक बार फिर 26 दिसंबर से बारिश के आसार बन रहे हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!