हरियाणा क़े कई जिलों में एक बार फिर मौसम का मिजाज़ बदला है और सुबह से ही घनी धुंध देखने काे मिल रही है। विजिबिलीटी काफी कम नजर आ रही है। दिल्ली एनसीआर सोनीपत में रात्रि तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है और कुछ स्थानों पर शीतलहर और पाला जमने की स्थिति देखने को मिल रही है। दिन में सूर्य की चटक चमकदार धूप खिली रहने से आमजन को ठंड से राहत भी मिल रही है। दिन और रात के तापमान में बड़ा अन्तर बना हुआ है।
हरियाणा के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में ठंड ने एक बार फिर से अपने तेवरों को तीखा कर लिया है। सोनीपत में विजिबिलीटी 50 मीटर की नजर आ रही है। दो पहिया और चार पहिया वाहन ड्राइवर को धुंध में चलने के दौरान परेशानी उठानी पडी। उत्तरी जिलों में कई एरिया में कोहरा देखने को मिल रहा है। यह तापांतर जीवन पेड़ पौधे, पशु-पक्षी और विशेषकर व्यक्तियों के लिए अनूकूल नहीं है। वहीं बदलते मौसम क़े कारण हॉस्पिटल में भी मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है।पेड़ पौधों और फसलों में भी बीमारियों की संभावना बनीं हुईं हैं। हालांकि ज्यादा ठण्ड गेहूं की फसल क़े लिए लाभदायक होगी।
बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। अस्पतालों में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है।आमतौर पर मरीजों की संख्या में कई गुणा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बच्चों और बुजर्गों पर ठंड का जयादा असर देखने को मिल रहा है।डॉक्टर ने बताया है कि इन दिनों ओपीडी में तीन गुणा बढ़ोतरी हुई है।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में दिन और रात के तापमान में उछाल के कारण ठंड के तेवर नरम पड़ गए थे। लेकिन पिछले चार-पांच दिनों से लगातार चल रही उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण ठंड ने फिर से जोर पकड़ लिया है। सोनीपत समेत दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर इलाकों में रात का तापमान सिंगल डिजिट में पहुंच गया है, जिससे हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन के मुताबिक, 29 जनवरी से ठंड में हल्की राहत मिलने की संभावना है। इस दौरान एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे हवाओं की दिशा में बदलाव होगा और तापमान में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आंशिक बादल और कोहरा बनने की भी संभावना है।
हालांकि, फरवरी के पहले सप्ताह में 3 फरवरी को एक सशक्त पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते 3 से 5 फरवरी के बीच पूरे हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर मौसम में बदलाव होगा। मौसम मानचित्र के अनुसार, इस दौरान ठंड के तेवर फिर से तीखे हो सकते हैं।
