Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में इन जिलों समेत डेंगू-चिकनगुनिया की रफ्तार हुई तेज,सावधानी जरुरी बरतें

चंडीगढ़ समेत पंचकूला और मोहाली में डेंगू और चिकनगुनिया के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते अक्तूबर से केस बढ़ने लगे हैं। अभी तक ट्राईसिटी में डेंगू के 4,039 और चिकनगुनिया के 369 केस सामने आ चुके हैं। हालांकि चंडीगढ़ में दर्ज केस पंचकूला और मोहाली से कम हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून खत्म होने में देरी से मच्छरों की ब्रीडिंग बढ़ी है। इसी के चलते केस बढ़ रहे हैं।

पंचकूला में अभी तक इस वर्ष डेंगू के 1,787 केस, मोहाली जिले में 1,480 तथा चंडीगढ़ में 772 केस सामने आ चुके हैं। दूसरी ओर चिकनगुनिया के मामले भी बढ़ रहे हैं। पंचकूला में 74 केस, मोहाली में 221 एवं चंडीगढ़ में 74 चिकनगुनिया केस आ चुके हैं।

चंडीगढ़ की डायरेक्टर, हेल्थ सर्विसेज(DHS) डॉ. सुमन सिंह का कहना है कि इस बार डेंगू केस पिछले साल के मुकाबले कम हैं। वहीं तापमान में कमी के चलते केस कम हो रहे हैं। पिछले वर्ष चंडीगढ़ में डेंगू के 1,596 केस सामने आए थे। राहत की बात यह है कि इस वर्ष अभी तक चंडीगढ़ और पंचकूला में डेंगू से कोई मौत दर्ज नहीं हुई है। हालांकि मोहाली में पांच मौतें इस वेक्टर-बोर्न बीमारी से हो चुकी हैं।

पंचकूला में कालका, पिंजौर, सूरजपुर, ओल्ड पंचकूला जैसी जगहों पर डेंगू केस ज्यादा हैं। यहां जिला प्रशासन अभी तक 6,394 नोटिस लोगों को जारी कर चुका है। इसी तरह चंडीगढ़ में 11,786 नोटिस लोगों को जारी किए जा चुके हैं। डेंगू की रोकथाम को लेकर लोगों को लगातार जागरूक और फॉगिंग भी की जा रही है। इसके अलावा पब्लिक संस्थानों में 495 चालान और 298 कारण बताओ नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं।

वहीं मोहाली जिला प्रशासन भी डेंगू की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। अभी तक जिले में 4,02,526 घरों में सर्वे कर चुका है। 12,749 घरों में डेंगू का लार्वा मिल चुका है। वहीं जिले में कुल 1,480 मरीजों में से अभी भी 324 मरीजों का इलाज चल रहा है।

इस तरह बचें

Exit mobile version