रोहतक में कर्मचारी महासंघ की जिला कार्यकारिणी 3 फरवरी को प्रदर्शन करेगी। इसको लेकर अलग-अलग विभागों तथा कार्यालयों में संपर्क अभियान चलाया गया। जिला प्रधान जोगिंद्र बल्हारा ने बताया कि कर्मचारियों में सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के प्रति भारी आक्रोश है और प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे।

जिला वरिष्ठ उपप्रधान संदीप नंबरदार ने कहा जहां मंत्री तथा विधायक हर वर्ष बार-बार मेज थपथपाकर अपने वेतन भत्ते बढ़ा लेते हैं, लेकिन कर्मचारी की समस्याओं से उनको कोई सरोकार नहीं है। विजय हुड्डा ने कर्मचारियों को कहा कि सरकार के साथ विपक्ष भी कर्मचारियों के मुद्दे पर केवल राजनीति ही कर रहा है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी को छोड़कर सभी विपक्षी पार्टियों तथा निर्दलीय विधायक व जेजेपी पार्टी सहित 49 विधायक कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन की बात अलग-अलग समय पर कह चुके हैं। ऐसे में अगर विपक्ष चाहे तो इन 49 विधायकों के समर्थन से ओपीएस बहाली का प्राइवेट बिल आगामी बजट सत्र में विधानसभा से पास करवाकर कर्मचारियों को उनका हक दिला सकता है।

उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को विधायक बलराज कुंडू ने आरएमओपीएस संगठन के शिष्टमंडल से वादा किया कि वह ओपीएस बहाली का प्राइवेट में आगामी बजट सत्र में जरूर लाएंगे। संगठन ओपीएस का समर्थन करने वाली हर पार्टी पूर्व विधायक को प्राइवेट बिल के माध्यम से प्रदेश के 174000 एनपीएस पीड़ित कर्मचारियों को उनका हक दिलाने के लिए पत्र लिख चुका है।

जिला सचिव मनोज कुमार ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी महासंघ प्रदेश की सभी कमिश्नरी पर प्रदर्शन के बाद अगर सरकार संज्ञान नहीं लेती तो अप्रैल महीने में विशाल राज्य स्तरीय कन्वेंशन करके आंदोलन की घोषणा करेगा। इस दौरान प्रांतीय ऑर्गेनाइजर विजयपाल अहलावत, जिला चेयरमैन आजाद जुरासी आदि मौजूद रहे।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!