Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में ठेका कर्मचारियों का प्रदर्शन:बोले- 5 माह से नहीं मिला वेतन, काम करवाया; अब तनख्वाह के लिए खा रहे धक्के

रोहतक में वैश्य तकनीकी संस्थान के ठेका कर्मचारी अपने वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका 5 माह का वेतन बकाया है। लेकिन बार-बार गुहार लगाने के बाद भी वेतन का भुगतान नहीं किया गया। जिसके कारण धरना देने को मजबूर हैं। उनसे काम तो करवा लिया, लेकिन जब वेतन देने की बारी आई तो सभी पीछे हट रहे हैं।

जिसके लिए कर्मचारियों को धक्के खाने पड़ रहे हैं। अब तक जिससे भी मिले, उससे केवल आश्वासन ही मिला है। समस्या का समाधान नहीं हुआ

वे 31 कर्मचारी हैं। जो ठेका प्रथा के तहत लगे हुए हैं। पिछले 5 माह से वेतन नहीं दिया गया है। जिसके कारण 6 दिन से वह धरने पर बैठे हुए हैं। जिसके कारण कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उनकी सैलरी जल्द से जल्द दी जाए। ताकि वे अपना व परिवार का पालन पोषण कर सकें। लेकिन, अभी तक वेतन नहीं मिला। इसको लेकर वे प्रिंसिपल, कोषाध्यक्ष, महासचिव व प्रधान से मिल चुके हैं। उन्हें केवल आश्वासन मिलता है, लेकिन अभी तक उनका वेतन नहीं दिया गया। जिसके कारण उनका विरोध जारी है। जब तक उनका वेतन नहीं मिलता तब तक वे विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।

Exit mobile version