Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में क्लर्कों का प्रदर्शन:पे-स्केल 35400 करने की मांग; 5 जुलाई से पेन डाउन स्ट्राइक की चेतावनी

रोहतक में क्लर्कों ने पे-स्केल बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। SDM को ज्ञापन सौंपकर उन्होंने पे-स्केल 19900 से बढ़ाकर 35400 रुपए करने की मांग की। इसको लेकर क्लर्कों ने सरकार को 4 जुलाई तक का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर मांग पूरी नहीं होती है तो 5 जुलाई को सभी सरकारी विभागों के क्लर्क पेन डाउन स्ट्राइक करेंगे। जिसके कारण सरकारी विभागों में आने वाले लोगों के काम भी नहीं हो पाएंगे।

पब्लिक हेल्थ विभाग में असिस्टेंट कुलदीप ने बताया कि उन्होंने 18 जून को करनाल में प्रदर्शन किया था। वहां पर सीएम के साथ चंडीगढ़ में मीटिंग करवाने का आश्वासन मिला था, लेकिन अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया। क्लर्क लंबे से समय से अपने पे-स्केल की मांग उठ रहे है, अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि सरकार लिपिक वर्ग का शोषण किया जा रहा है। पहले कई कैडर थे जो लिपिक वर्ग के स्केल से नीचे होते थे, लेकिन आज उनका स्केल अधिक हो चुका है। अगर सरकार 4 जुलाई तक उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो 5 जुलाई से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर देंगे। जिससे विभिन्न सरकारी विभागों के क्लर्क संबंधित कार्य ठप हो जाएंगे। वहीं लघु सचिवालय के बाहर धरना भी दिया जाएगा।

क्लर्क नीतू रानी ने कहा कि उनका बेसिक 19900 है। इस बेसिक से न तो बच्चों को पढ़ा पा रहे हैं और न ही ठीक से घर चला पा रहे हैं। बच्चों के भविष्य के लिए 35400 बेसिक की मांग कर रहे हैं। SDM को ज्ञापन सौंपा है। अगर कल तक मांग पूरी नहीं हुई तो 5 जुलाई से सभी लिपिक कलम छोड़ हड़ताल करेंगे।

Exit mobile version