Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के समरगोपालपुर व सुन्दरपुर में 28 एकड़ में विकसित की जा रही दो अनाधिकृत कालोनियों में चलाया गया तोड-फोड़ अभियान, नागरिक जीवन की पूंजी को अनाधिकृत निर्माण व कालोनी में न करें निवेश

रोहतक, में अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा रोहतक नियन्त्रित एवं शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित किये जा रहे निर्माणों/कालोनियों को गिराने का अभियान चलाया गया। इस अभियान में गांव समरगोपालपुर और सुदंरपुर में लगभग 28 एकड़ में विकसित की जा रही 2 अवैध कॉलोनियों को तोड़ा गया, जिसमें 2 निर्माण, 8 डी. पी. सी., इंटरलोक टाइल रोड़ नेटवर्क को तोड़ा गया।


नरेंद्र कुमार ने जिलावासियों का आह्वïन किया है कि वे अपने जीवन की जमा पूँजी को अनाधिकृत निर्माण/कॉलोनी में निवेश न करें। जिला प्रशासन द्वारा नियमित अंतराल पर ऐसे निर्माण व कालोनियों को गिराने का अभियान चलाया जाता है। आज इस तोड़-फोड़ की कार्यवाही के दौरान जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी, कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु ड्युटी मेजिस्ट्रेट नायाब तहसीलदार दीपक कुमार व किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल मौजूद रहा।


जिला नगर योजनाकार सुमनदीप ने जन साधारण से अपील की है कि वे अपने जीवन की पूंजी को अवैध निर्माणों या डीलर/भू-मालिकों द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनियों में निवेश न करें क्योकि इस तरह की विभागीय कार्यवाही समय-समय पर प्रशासन द्वारा अमल में लाई जाती है। नागरिक अपने जीवन की पूंजी को निवेश करने से पहले जिला नगर योजनाकार कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस आकर पूछताछ कर सकते है

Exit mobile version