रोहतक, के उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा के निर्देशानुसार जिला नगर योजनाकार कार्यालय द्वारा रोहतक नियन्त्रित एवं शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से किये जा रहे निर्माणों/कालोनियों को गिराने का अभियान चलाया गया। इस अभियान में गांव रोहतक व मकड़ौली में लगभग 11.31 एकड़ में विकसित की जा रही 3 अवैध कॉलोनियों को तोड़ा गया, जिसमें 10 डीपीसी, इंटर लोक टाइल रोड़ नेटवर्क, 3 चारदीवारी, रोड़ नेटवर्क को तोड़ा गया।
उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने जिला के नागरिकों का आह्वïान किया है कि वे अपने जीवन की जमा पंूजी को अनाधिकृत निर्माण/कॉलोनियों में निवेश न करें। जिला प्रशासन द्वारा नियमित अंतराल पर अनाधिकृत निर्माण/कॉलोनियों के विरूद्घ अभियान चलाया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा जिला में अनाधिकृत कालोनियों को नहीं पनपने दिया जाएगा। इस तोड़-फोड़ अभियान में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु नियुक्त किए गए ड्युटी मैजिस्ट्रेट तहसीलदार दीपक भी मौके पर मौजूद रहे तथा किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल भी मौजूद रहा।
जिला नगर योजनाकार सुमनदीप नागरिकों से अपील की है कि वे अपने जीवन की जमा पूंजी को अवैध निर्माणों में या डीलर/भू-मालिकों के द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनियों में निवेश न करें, क्योकि इस तरह की विभागीय कार्यवाही समय-समय पर प्रशासन द्वारा अमल में लाई जायेगी। नागरिक अपनी पूंजी को निवेश करने से पहले उनके कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस आकर पूछताछ कर सकते है
