रोहतक (23अगस्त,2026) कुशल श्रेणी के न्यूनतम वेतन के समान मानदेय देने एवं ग्रामीण चौकीदारों की अन्य लंबित मांगे आगामी विधानसभा सत्र के दौरान गूंजेगी विधानसभा में। उक्त आश्वासन आज विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा के प्रतिनिधिमंडल को दिया। हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा(सीटू) के राज्य कोषाध्यक्ष भगतसिंह व संजय प्रधान रोहतक ने सरकार से मांग की है कि ग्रामीण चौकीदारों की मांगों को सरकार पुरा करें। लम्बे समय से सभा की ओर से सरकार को ज्ञापन देकर अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन सरकार ग्रामीण चौकीदारों की मांगों को लागू करने बारे ठोस कदम न उठा कर चौकीदारों के साथ भारी अन्याय कर रही है। तीन वर्ष से आज तक इस मंहगाई में चौकीदारों के मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। प्रदेश भर में चौकीदारों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है।
राज्य कमेटी में लिए गए निर्णय अनुसार आज माननीय नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी व श्री भारत भूषण बत्रा जी को विधानसभा सत्र मे ग्रामीण चौकीदारों कि मांगों व समस्याओं को विधानसभा सत्र में आवाज उठाने बारे ज्ञापन दिया।

प्रमुख मांग

  1. ग्रामीण चौकीदारों के काम के घंटे निर्धारित हो माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट दोबारा 31 दिसंबर 2025 को कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के निर्देशों के अनुसार पॉलिसी बनाकर ग्रामीण चौकीदारों को कर्मचारी घोषित किया जाए
    2.ग्रामीण चौकीदारों को सरकार द्वारा घोषित कुशल श्रेणी का न्यूनतम वेतन दिया जाए और वेतन को बढ़ाकर ₹30000 प्रतिमाह किया जाए
  2. रिटायरमेंट राशि को बढ़ाकर 10 लख रुपए किया जाए तथा भिवानी जिले में सेवानिवृत्ति हो चुके ग्रामीण चौकीदारों की लंबित पड़ी रिटायरमेंट राशि ₹200000 का भुगतान तुरंत किया जाए।
  3. ग्रामीण चौकीदारों को ईएसआई के तहत कवर किया जाए। EPF और ESI का कार्य बीडीओ कार्यालय से निशुल्क करवाया जाए।
  4. ग्रामीण चौकीदारों को 7 तारीख तक मानदेय का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
  5. साइकिल भत्ता राशि 3500 से बढ़कर 10000रु किए जाएं।
  6. ग्रामीण चौकीदार की बीमारी से मृत्यु होने पर 10 लाख रुपए मुआवजा व दुर्घटना से मौत होने पर 50 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए। व उसके परिवार के सदस्य को उसके स्थान पर नौकरी दी जाए।
  7. खाली पड़े पदों पर ग्रामीण चौकीदारों की भर्ती की जाए और हजार की जनसंख्या के अनुरूप नए पद सृजित किए जाएं।इस दौरान जिला प्रधान संजय, राज्य कोषाध्यक्ष भगत सिंह, गुलाब, रामनिवास, आनंद, रामभज, सुरेंद्र, अनिल व अन्य साथी मौजूद रहे।
    जारीकर्ता
    संजय, जिला प्रधान,
    हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!