Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बहादुरगढ़ में 10 लाख की रंगदारी मांगी, नहीं देने पर बाप-बेटे को जान से मारने की दी धमकी

हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर में एक व्यापारी से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी की रकम नहीं पहुंचाने पर बाप-बेटे को मारने की धमकी भी दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित जयभगवान मूल रूप से बाघपुर गांव का रहने वाला है और गत 30 साल से गांव छारा में रह रहा है। यहां इसकी मिठाई की दुकान है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित जयभगवान के पास से रविवार की रात करीब 9 बजे एक नम्बर से एक कॉल आई। कॉलर ने नाम नहीं बताया, लेकिन कहा कि कल दोपहर तक 10 लाख रुपए का इंतजाम कर लो, वरना तुझे और तेरे लड़के को मार देंगे। संयोगवश उस वक्त मोबाइल का नेटवर्क चला गया। फिर दूसरे मोबाइल पर उसी नंबर से कॉल आई। इस दफा पत्नी ने कॉल रिसीव की, कॉलर ने फिर से 10 लाख रुपए मांगे और जान से मारने की धमकी देने वाली बातें दोहराई।

धमकी भरी इस कॉल के बाद जयभगवान ने पुलिस को शिकायत दी। जयभगवान की शिकायत पर मांडोठी चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version