हरियाणा के रोहतक के महम क्षेत्र में नए रूटों पर बसें चलाने की मांग उठ रही है। स्थानीय लोगों के बाद अब रोहतक के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा और राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने रोडवेज के जीएम को इस बारे में पत्र लिखा है। लोगों का कहना है कि बसें न चलने से उनको शहर व अन्य स्थानों पर काम के लिए जाने पर परेशानी हो रही है। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को भी दिक्कत हो रही है।
सांसद अरविंद शर्मा व रामचंद्र जांगड़ा ने जीएम को लिखे पत्र में विभिन्न 9 रूटों पर रोडवेज बसें चलाने को कहा है। ताकि लोगों को फायदा हो। बसों के अभाव में लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
हरियाणा के रोहतक के महम क्षेत्र में नए रूटों पर बसें चलाने की मांग उठ रही है। स्थानीय लोगों के बाद अब रोहतक के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा और राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने रोडवेज के जीएम को इस बारे में पत्र लिखा है। लोगों का कहना है कि बसें न चलने से उनको शहर व अन्य स्थानों पर काम के लिए जाने पर परेशानी हो रही है। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को भी दिक्कत हो र
समाजसेवी राकेश भारद्वाज ने कहा कि सरकार ने रोहतक में 11 रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें चलाने की घोषणा की है। इन बसों को महम एरिया में भी चलाने की मांग की गई है। इसके लिए 9 रूटों पर बसें चलाने की मांग हैं। जिसमें एक एसी व 8 रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें चलाने की बात कही गई है। इन रूटों पर पहले से बसों का अभाव चल रहा है। बसों की कमी के चलते लोगों को सफर करने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लोग कई बार समस्या उठा चुके ह
- गांव सैमन से महम पुराना बस स्टैंड, रोहतक पुराना बस स्टैंड, रोहतक पीजीआईएमएस, एमडीयू, दिल्ली बाई पास से रोहतक बस स्टैंड तक
- फरमाना से महम, हिसार बाइपास से रोहतक बस स्टैंड
- महम नए बस स्टैंड से फरमाना चुंगी, सैमन चुंगी, पुराना बस स्टैंड से रोहतक पीजीआईएमएस, एमडीयू से रोहतक बस स्टैंड
- सीसर से किशनगढ़ बहलंबा, मोखरा- बहु अकबरपुर, हिसार बाई, पुराना बस स्टैंड रोहतक, पीजीआईएमएस, एमडीयू, रोहतक बस स्टैंड
- गांव बैंसी से निंदाना, महम, खरखड़ा, मदीना, रोहतक पुराना बस स्टैंड, एमडीयू से रोहतक न्यू बस स्टैंड तक
- गिरावड़ से अजायब, भरान, गंगानगर, महम बस स्टैंड, रोहतक बस स्टैंड
- लाखन माजरा से रोहतक बस स्टैंड तक
- भगवतीपुर से समरगोपालपुर से होते हुए रोहतक पुराना बस स्टैंड रोहतक, पीजीआई, एमडीयू दिल्ली बस बाईपास होते हुए रोहतक बस स्टैंड तक
- महम से चंडीगढ़ तक एक एसी बस भी चलाई जाए।

