Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में फायर सेफ्टी पर सख्ती की मांग: पार्षद प्रवीण कौशिक ने महापौर को लिखा पत्र


News: रोहतक में हाल ही में हुई अग्निकांड की घटनाओं के बाद वार्ड-20 के पार्षद प्रवीण कौशिक ने नगर निगम महापौर राम अवतार वाल्मीकि को पत्र लिखकर शहर के सभी कॉमर्शियल परिसरों में फायर सेफ्टी नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।
पत्र में कहा गया है कि नगर निगम क्षेत्र के सभी व्यावसायिक भवनों, मॉल, शोरूम, कार्यालयों, अस्पतालों, होटलों और रेस्टोरेंटों का नियमित फायर सेफ्टी निरीक्षण कराया जाए। साथ ही प्रत्येक भवन में फायर एक्सटिंग्विशर, फायर अलार्म, इमरजेंसी एग्जिट सहित सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध होना अनिवार्य किया जाए।
पार्षद ने यह भी मांग की कि जिन संस्थानों में फायर सेफ्टी मानकों का पालन नहीं हो रहा है, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इसके अलावा समय-समय पर मॉक ड्रिल और जागरूकता अभियान चलाने तथा निरीक्षण अभियान में संबंधित क्षेत्र के पार्षदों को भी शामिल करने की बात कही गई है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि नगर निगम इस गंभीर विषय पर शीघ्र प्रभावी कदम उठाएगा, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Exit mobile version