हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली हार को कांग्रेस पचा पाने को तैयार नहीं दिख रही है। कांग्रेस ने 20 विधानसभा सीटों पर रिकाउंटिंग की मांग की है। इसमें पानीपत शहर, होडल, बल्लभगढ़ और फरीदाबाद एनआईटी सीटें शामिल हैं।
इन सीटों के अलावा नारनौल, करनाल, डबवाली, रेवाड़ी, होडल (एससी), कालका, इंद्री, बड़खल, नलवा, रानिया, पटौदी (एससी), पलवल, बल्लभगढ़, बरवाला, उचाना कलां, घरौंडा, कोसली और बादशाहपुर सीटें शामिल हैं। कांग्रेस ने इन सीटों पर पुनर्मतगणना की मांग की है। कांग्रेस ने ईवीएम की बैटरी 90 फीसदी से ज्यादा चार्ज होने पर सवाल उठाते हुए छेड़छाड़ का संदेह जताया है।
