Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे सावन में मेला स्पेशल ट्रेन की उठी मांग, प्रतिदिन सीधी रेल यात्रा न होने से रेल यात्रियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

रोहतक। सावन में रोहतक से हरिद्वार की ओर से आवागमन करने वाले श्रद्धालुओं ने स्पेशल कांवड़ मेला ट्रेन के संचालन की मांग उठाई है। श्रद्धालुओं का कहना है रोहतक से हरिद्वार से प्रतिदिन सीधी कोई रेल सेवा नहीं है। ऐसे में गंगा नगरी में जाने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जहां शिवरात्रि पर्व के लिए हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल कांवड़ यात्री लौटने लगे हैं। वहीं सावन में हरिद्वार व ऋषिकेश में नीलकंठ महादेव के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं लेकिन रोहतक से प्रतिदिन सीधी रेल यात्रा न होने से रेल यात्रियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

रोहतक से साप्ताहिक हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन मंगलवार, वीरवार व शनिवार किया जा रहा है। इसके अलावा कोई अन्य रेल सेवा न होने से यात्रियों ट्रेनों में दिल्ली तक भीड़-भाड़ वाली ट्रेनों में जाने को मजबूर है

हरिद्वार जाने वाले वाले यात्रियों को रोहतक से सीधी ट्रेन की जरूरत है। परिवार के साथ धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए प्रतिदिन संचालन करने वाली ट्रेन नहीं है। दूसरे स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने में मुश्किलें और बढ़ जाती हैं

परिवार के सभी सदस्य ट्रेन में एक साथ जाते हैं। सावन में भी ऋषिकेश व हरिद्वार के लिए स्पेशल कोई ट्रेन के लिए नहीं है। रोहतक से हरिद्वार के लिए श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन अवश्य होना चाहिए

Exit mobile version