Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में दिल्ली की अविवाहिता व परिजनों को भ्रूण दफनाते पकड़ा: PGI में उपचाराधीन, रास्ते में हुआ गर्भपात

दिल्ली निवासी करीब 19 वर्षीय एक युवती का दिल्ली के एक अस्पताल में पेट में दिक्कत होने का उपचार चल रहा था। जो फिलहाल अविवाहित है। वहीं युवती को उपचार के लिए मंगलवार को रोहतक पीजीआई में लाया जा रहा था। इसी बीच दिल्ली बाईपास पर अचानक युवती की पेट में ज्यादा दर्द हो गया। वहीं गर्भपात भी हो गया।

इधर, परिजनों ने भ्रूण को यहां रोहतक में ही मिट्‌टी में दबाने का प्रयास किया। जिसके बाद आसपास के लोगों को पता लगा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवती व उसके साथ परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पीजीआई में रखवाया गया है।

पीजीआई थाना के एसएचओ शमशेर ने बताया कि अविवाहित युवती को पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि युवती अविवाहित है। जिसका दिल्ली में इलाज चल रहा था। वह रोहतक पीजीआई में उपचार के लिए आ रही थी। रास्ते में गर्भपात हो गया। अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। भ्रूण का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

Exit mobile version