Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

दिल्ली: कमला नगर के इनर सर्कल मार्केट और कोल्हापुर रोड मार्केट की गईं बंद, कोविड नियमों की हो रही थी उल्लंघना

राजधानी दिल्ली में एक तरफ कोरोना संक्रमण के मामले धीरे-धीरे कम हो रहे हैं तो वहीं बाजारों में उल्लंघन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी बीच दिल्ली सरकार ने मंगलवार को कमला नगर इलाके की कोल्हापुर रोड मार्केट और इनर सर्कल मार्केट को बुधवार रात आठ बजे तक बंद करने का आदेश दिया है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने और कोविड-19 नियमों का पालन नहीं करने के कारण सरकार ने ये फैसला लिया है।

इससे पहले रोहिणी सेक्टर नौ के डीसी चौक बाजार को चार दिन और लाजपत नगर की गढ़ी मार्केट को दो दिन के लिए बंद किया गया था। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएम) के नियमों का पालन न करने पर संबंधित जिला प्रशासन ने इन बाजारों को बंद किया था। प्रशासन ने पुलिस और निगम को सख्ती के साथ उनके आदेश का पालन कराने के लिए कहा था। आदेश न मानने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई करने को भी कहा गया था। 

Exit mobile version