Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

CJP प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली बनी छावनी, 57 मेट्रो स्टेशन बंद, कई ट्रेन कैंसल, देख लें डिटेल

दिल्ली में 10 अक्टूबर को CJP और AISA ने प्रोटेस्ट का ऐलान किया है. एक तरफ लोगों को जुटाने में संगठन के लोग लगे हैं और इधर सरकार ने नकेल कसना शुरू कर दिया है. दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन बंद कर दिए गए हैं. नोटिस में कहा गया कि आज यानी 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे. इसके अलावा दिल्ली आने वाली सभी ट्रेनों को भी रद्द किया गया है.

भारतीय रेलवे ने शनिवार, 10 अक्टूबर को 10 घंटों के लिए नई दिल्ली और हज़रत निज़ामुद्दीन स्टेशनों पर आने-जाने वाली सभी ट्रेन कैंसल कर दी हैं. इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए, रेलवे के एक सीनियर अधिकारी ने भी इसे कन्फर्म किया. रेलवे के मुताबिक, शनिवार को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) और हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन से आने-जाने वाली सभी ट्रेन सर्विस रद्द रहेंगी.

रेलवे अधिकारी ने ये भी बताया कि गुरुवार यानी 8 अक्टूबर को लगभग 5,000 यात्री अपनी ट्रेन नहीं पकड़ पाए. प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं.

पुलिस द्वारा रिलीज किए गए नोटिस के मुताबिक, दिल्ली में जिन मेट्रो को बंद किया गया है वो हैं-

Exit mobile version