Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

दिल्ली-रोहतक रैपिड ट्रांजिट रेल को मंजूरी मिली: वाया बहादुरगढ़ होकर गुजरेगी ट्रेन

दिल्ली-रोहतक रैपिड ट्रांजिट रेल योजना को मंजूरी मिल गई है। इस योजना के तहत रैपिड रेल दिल्ली से वाया बहादुरगढ़ होते हुए रोहतक आएगी। इसके लिए जल्द ही डीपीआर तैयार करवाई जाएगी। इसकी जानकारी रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने दी।

अरविंद शर्मा बहादुरगढ़ में डीएस अनुज समृद्धि पुरस्कार समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि रोहतक तक मेट्रो पहुंचाने की सरकार की योजना पूरी नहीं हो सकी। क्योंकि सर्वे में इस मार्ग पर मेट्रो स्टेशन की फिजिबिलिटी रिपोर्ट ठीक नहीं आई थी, लेकिन क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी यह है कि अब दिल्ली से रोहतक तक रैपिड ट्रांजिट रेल कॉरिडोर बनाया जाएगा।

फर्स्ट फेज में दिल्ली से मेरठ, पानीपत और पलवल शहर को जोड़ा जा रहा है और सेकेंड फेज में रैपिड ट्रांजिट रेल योजना के तहत दिल्ली से रोहतक तक यह कॉरिडोर बनाया जाएगा। रैपिड ट्रांजिट रेल चलने के बाद दिल्ली और रोहतक के बीच की दूरी महज 35 से 40 मिनट में पूरी जो जाएगी। यह रेल कॉरिडोर बनने के बाद ना सिर्फ रोहतक और बहादुरगढ़ का विकास होगा, बल्कि आम लोगों के साथ-साथ उद्योगों की भी प्रगति के नए रास्ते खुलेंगे।

किसान आंदोलन खत्म करवाने के लिए डॉ. अरविंद शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने बहादुरगढ़ के पत्रकारों लिए मीडिया सेंटर निर्माण के लिए 11 लाख रुपए की सहायता राशि देने की भी घोषणा की है।

बहादुरगढ़ दिल्ली से बिल्कुल सटा हुआ है, जबकि रोहतक की दूरी में दिल्ली से ज्यादा नहीं है। यहां से हजारों लोग रोजाना दिल्ली काम काज के लिए जाते और आते है। इस रूट पर रैपिड ट्रांजिट रेल की मंजूरी मिलना दैनिक यात्रियों के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।

बता दें कि दिल्ली से बहादुरगढ़ के बीच अभी मेट्रो सेवा चालू है, लेकिन रैपिड ट्रांजिट रेल शुरू होने के बाद दिल्ली की यात्रा और भी असान हो जाएगी। वहीं बहादुरगढ़ से सांपला मेट्रो की फिजिबिलिटी दोबारा चेक हो रही है।

Exit mobile version