कार में मिले कागजों से मृतक की पहचान 39 वर्षीय मृतक सुधीर निवासी गांव आसौदा, झज्जर के रुप में हुई है। सुधीर पुत्र ओम दिल्ली पुलिस में नौकरी करता था। उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।
सांपला के एक ढाबे के पास कार में दिल्ली पुलिस के जवान का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया है।
रोहतक जिले के ब्लॉक सांपला में ढाबे के पास कार में एक युवक का शव ड्राइवर सीट पर पड़ा मिला। सूचना पाकर सांपला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह भेज दिया।
मृतक की पहचान झज्जर के गांव आसौदा निवासी 38 वर्षीय सुधीर पुत्र ओम के रूप में हुई, जो कनक ढाबे के सामने गाड़ी में मृत अवस्था में मिला। शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं थे। राहगीरों ने गाड़ी में ड्राइवर सीट पर मृत पड़े युवक को देखकर पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
