Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में दिल्ली पुलिस के जवान की छाती में गोली लगने से मौत; मौके से मिला सर्विस रिवॉल्वर

रोहतक जिले के गांव रुड़की में दिल्ली पुलिस के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की छाती पर गोली लगी है। मृतक की पहचान गांव रुड़की निवासी प्रदीप के रूप में हुई। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि अज्ञात ने प्रदीप को गोली मारकर घर में फेंका है।

जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं घटनास्थल पर पास में ही सर्विस रिवाल्वर भी मिली है। घटना की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस व आइएमटी पुलिस थाना की टीम मामले की जांच में जुट गई।

मृतक गांव रुड़की निवासी करीब 33 वर्षीय प्रदीप दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था और प्रदीप की ड्यूटी स्पेशल सेल जनकपुरी जोन में लगी हुई थी। स्पेशल सेल में होने के कारण उनके पास सर्विस रिवाल्वर था। सोमवार को प्रदीप अपने घर पर आया हुआ था।

रुड़की निवासी राजेंद्र ने बताया कि सोमवार आधी रात को उसकी पुत्र-वधू मोनिका ने आवाज लगाई तो वह प्रदीप के घर गया। तब देखा कि घर के अंदर दरवाजे के पास पड़ा हुआ था। प्रदीप की छाती पर बाई तरफ गोली लगी थी। वहीं सरकारी रिवाल्वर भी कुछ दूर नाले में गिरा हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके बेटे प्रदीप को अज्ञात व्यक्ति ने रंजिश रखते हुए गोली मारकर घर के अंदर फेंक दिया।

IMT पुलिस थाना के SHO कैलाश चंद ने बताया कि रात दो-ढाई बजे उन्हें रोहतक PGI से सूचना मिली थी कि गांव रुड़की निवासी प्रदीप को गोली लगी है। पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल से सर्विस रिवॉल्वर भी मिला है। मृतक प्रदीप के पिता राजेंद्र के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version