रोहतक में दिल्ली पुलिस अपहरण के मामले में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर छापेमारी कर रही थी जिस दौरान उन्होंने सनसिटी हाइट्स के एक फ्लैट से राजस्थान पुलिस की SI व हरियाणा केसरी अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी नैना को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। दरअसल दिल्ली पुलिस अपहरण के मामले में आरोपी के संदेह होने पर छापेमारी करते हुए सनसिटी हाइट में पहुंची थी।
सिटी थाना रोहतक के प्रभारी पीएसआई राजू सिंधू ने बताया कि थाना मोहन गार्डन दिल्ली में आरोपी सुमित नानंदल के खिलाफ अपहरण सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज हैं। आरोपी सुमित नांदल को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस छापेमारी के लिए रोहतक पहुंची थी। पुलिस चौकी सुखपुरा की टीम ASI प्रदीप, महिला सिपाही व दिल्ली पुलिस की टीम के साथ सनसिटी हाईट फ्लैट पर पहुंचे।
छापेमारी के दौरान एक फ्लैट का दरवाजा खटखटाया तो एक लडकी ने दरवाजा खोला। जिसके पास दो हथियार मिले। लड़की ने पुलिस टीम को देखकर अवैध हथियारों को नीचे फेंक दिया। जिसकी पहचान पानीपत के गांव सुताना निवासी नैना के रुप में हुई है। दोनों पिस्तौलो को बरामद करके नैना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

