Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कांवड़ यात्रा के चलते 7 से 12 अगस्त तक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे बंद: यूपी गेट से काशी टोल तक सभी 6 लेन सील, ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

कांवड़ यात्रा के दौरान 7 से 12 अगस्त तक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे बंद
कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस ने 7 अगस्त से 12 अगस्त तक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के उत्तर प्रदेश वाले हिस्से को बंद रखने का फैसला किया है। यूपी गेट (दिल्ली बॉर्डर) से मेरठ के पास काशी टोल प्लाजा तक एक्सप्रेसवे की सभी छह लेन कार, बस और ट्रकों के लिए बंद रहेंगी।
हालांकि, एनएच-9 की सर्विस लेन खुली रहेंगी, लेकिन ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बन सकती है। पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों की योजना बनाएं। पिछले साल भी ट्रैफिक को एनएच-9, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और नोएडा की ओर डायवर्ट किया गया था, जिससे कई जगह लंबा जाम लगा था।

Exit mobile version