Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

देखती रही दिल्ली…चाकू से मारता रहा लड़का! सिरफिरे ने उतारा 16 साल की लड़की को मौत के घाट

दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ आत्याचार खत्म होने का नाम ही नहीं लेता। सड़क में घूमते पता नहीं कौन सा इंसान हैवन बनकर किसी मासूम लड़की की जान ले ले। कभी हाल ही में नई दिल्ली में नाबालिग के मर्डर का सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। राजधानी के शाहबाद डेयरी में साहिल नाम के शख्स ने 16 साल की साक्षी की चाकू और पत्थर मारकर हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि लड़की से कहासुनी होने के बाद लड़का उसे गली में रोकता है और उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला करता है।

दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी पुलिस थाना इलाके का ये मामला है। एक  मुखबिर ने पुलिस स्टाफ को लड़की पर हमले की सूचना दी और तुरंत घटनास्थल पर आने को कहा। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर  मामले की जानकारी ली। पता चला कि नाबालिग लड़की गली से गुजर रही थी और अचानक एक लड़के ने उसे रोका और चाकू से अंधाधून 40 बार बार वार किया। इससे भी मन नहीं भरा तो आरोपी ने पत्थर से हमला बोल दिया।वहीं हैरानी के बात ये है की इस घटना के दौरान वहां पर करीब 10 लोग थे, लेकिन किसी ने लड़की को बचाने की कोशिश नहीं की। सब ने बस खड़े होकर तमाशा देखा और आगे बढ़ गए।

 पुलिस पड़ताल में मृतका की पहचान 16 साल की साक्षी और आरोपी की पहचान साहिल पुत्र सरफराज के रूप में हुई। नाबालिग लड़की ई-36 जेजे कॉलोनी के रहने वाले जनकराज की बेटी थी। पुलिस ने बताया कि साहिल और साक्षी रिलेशनशिप में थे। लेकिन रविवार को उनका झगड़ा हो गया था। जिसके बाद लड़के ने खुन्नस में आकर ये हरकत की। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही ह

Exit mobile version