Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बहादुरगढ़ बाईपास से जुड़ेगा दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे:हरियाणा के 6 जिलों को मिलेगा लाभ;152D ग्रीन कॉरिडोर से भी होगा कनेक्ट, केंद्र ने दी मंजूरी

बहादुरगढ़ बाईपास से दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे जुड़ने जा रहा है। इसको हरी झंडी मिलने के बाद हरियाणा के करीब 6 जिलों को सीध लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार के प्रस्ताव को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय से मंजूरी मिल चुकी है। दिल्ली से कटरा सड़क मार्ग से 727 किलोमीटर दूर है। इसके बनने से दूरी 58 किलोमीटर तक कम होगी। वहीं 152डी ग्रीन कॉरिडोर को भी इससे कनेक्ट किया जाएगा।

परियोजना के पहले फेज में नई दिल्ली से जलंधर तक काम चल रहा है, जिसे इसी साल पूरा होने की उम्मीद है। जिला झज्जर के गांव जसोर खेड़ी से दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे शुरू हो रहा है। जसोर खेड़ी के पास से ही कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे निकलता है। दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे और केएमपी का भी आपस में लिंक रहेगा, ताकि वाहन चालकों को दिक्कत ना हो। जसोर खेड़ी गांव से नई दिल्ली तक जाने के लिए पहले से मौजूद सड़क का ही इस्तेमाल किया जाएगा।

प्रदेश सरकार ने जसोर खेड़ी से आगे इस सड़क को बहादुरगढ़ बाईपास तक मिलाने का सुझाव केंद्रीय मंत्रालय को भेजा था। बहादुरगढ़ बाईपास से कनेक्ट होने के बाद दिल्ली जाना और आसान हो जाएगा। एक्सप्रेस-वे बनने के बाद नई दिल्ली से अमृतसर तक लगभग चार और कटरा तक छह घंटों में पहुंचा जा सकेगा। दिल्ली से कटरा सड़क मार्ग से 727 किलोमीटर दूर है। इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा हो जाने के बाद यह दूरी 58 किलोमीटर तक घट जाएगी।

एक्सप्रेस-वे हरियाणा में 137 किलोमीटर, पंजाब में 399 किलोमीटर और जम्मू-कश्मीर में 135 किलोमीटर लंबा होगा। हरियाणा में यह झज्जर, रोहतक, सोनीपत, जींद, करनाल और कैथल से होकर निकलेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने इस एक्सप्रेस-वे की ड्राइंग इस हिसाब से तैयार की है कि इसके बीच में आने वाले कई एक्सप्रेस-वे के साथ कनेक्ट हो सके। 152डी ग्रीन कॉरिडोर को भी इसके साथ जोड़ा जाएगा।

Exit mobile version