Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

दिल्ली चुनाव, कांग्रेस की पहली लिस्ट में 21 नाम

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को 21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। नई दिल्ली सीट से AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ संदीप दीक्षित को टिकट दिया गया है। हालांकि AAP ने अब तक केजरीवाल के नाम की घोषणा नहीं की है।

दिल्ली चुनाव, कांग्रेस की पहली लिस्ट में 21 नाम

प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव को बादली से, पूर्व मंत्री हारून यूसुफ को बल्लीमारान और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार को पटपड़गंज से उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद यह लिस्ट जारी की गई। इसमें पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, अंबिका सोनी, सलमान खुर्शीद, टीएस सिंह देव और मधुसूदन मिस्त्री मौजूद थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में फरवरी के पहले या दूसरे हफ्ते में चुनाव हो सकते हैं। 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी, 2025 को खत्म हो रहा है। 2020 में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 और 2015 में 67 सीटें जीती थीं।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने गुरुवार शाम को इन 21 उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी थी. सदर बाजार से अनिल भारद्वाज, चांदनी चौक से मुदित अग्रवाल और तिलक नगर से पी.एस. बावा को कांग्रेस ने टिकट दिया है। द्वारका से आदर्श शास्त्री, कस्तूरबा नगर से अभिषेक दत्त, छतरपुर से राजिंदर तंवर, अंबेडकर नगर से जय प्रकाश, ग्रेटर कैलाश से गर्वित सिंघवी, सीलमपुर से अब्दुल रहमान और मुस्तफाबाद से अली मेंहदी चुनाव लड़ेंगे.


दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं. हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी तक तारीखों की घोषणा नहीं की है लेकिन दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल फरवरी में हो सकते हैं.  दिल्ली में पिछले विधानसभा चुनाव 2020 में हुए थे, जिनमें 8 फरवरी को मतदान हुआ था और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए गए थे. आप ने विधानसभा की 70 सीटों में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को आठ सीटों पर जीत मिली थी. कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली थी.

Exit mobile version