Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हत्यारोपी दिल्ली पुलिस का कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, एक वीडियो से हुआ पूरी साजिश का खुलासा

दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में कत्ल के आरोप में एक कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया गया है. दरअसल, एक लापता शख्स की तलाश के दौरान दिल्ली पुलिस के हाथ एक वीडियो लगा जिसमें न्यू अशोक नगर थाने का सिपाही मोनू सिरोही एक लड़के को पीटता हुआ दिखाई दे रहा है और पिटाई के बाद अधमरे लडके को मोनू ने अपनी सफेद रंग की स्विफ्ट कार में डाला और गैंग नहर में ठिकाने लगा दिया.

मृतक शख्स की पहचान लापता शख्स अजित के रूप में हुई. अजित दिल्ली के कोंडली इलाके का रहने वाला है. 13 जून को अजित के परिजनों ने दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी.

आरोप है कि एसएचओ ने ना तो किडनेपिंग का मुकदमा दर्ज किया और ना ही जांच अच्छे से करी. जिसके बाद एसएचओ को भी ससपेंड कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस ने कॉन्स्टेबल मोनू सिरोही को गिरफ्तार कर लिया है. मोनू ने खुलासा किया कि उसने अजित को अपने साथियों के साथ मिलकर बुरी तरह पीटा था जिससे उसकी मौत हो गयी थी.

पकड़े जाने के डर से कांस्टेबल मोनू ने लाश को अपनी सफेद रंग की स्विफ्ट कार में मुरादनगर की गंग नहर में ठिकाने लगा दिया. जिसके बाद पुलिस के हाथ वीडियो लगा था, जिसमें सिपाही मोनू सिरोही एक लड़के को बुरी तरह पीट रहा है. जिसके बाद मामले में सिपाही मोनू सिरोही को गिरफ्तार किया गया.

Exit mobile version