रोहतक के किला रोड के नजदीक स्थित बावा ज्वैलर्स के मालिक कुशाल पावा ने दी शिकायत में बताया कि उसने सांपला थाना एरिया में स्थित एक होटल में कुंदन रिफाइनरी प्राइवेट लिमिटेड से 21 अगस्त 2021 को सोना डिलीवरी करने का सौदा किया था। जिसके बाद उन्होंने आरटीजीएस के माध्यम से 4 करोड़ 12 लाख 97 हजार 681 रुपए ट्रांसफर किए। लेकिन उन्हें सोना प्राप्त नहीं हुआ। जब भी कंपनी के अधिकारियों बातचीत की तो उन्होंने बहाने बनाकर टाल दिया। जबकि वे इसके बिल उनके वॉट्सऐप पर भेजते रहे।
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने सोने की झूठी डिलीवरी दिखाई। 2022 दिवाली से पहले भी सोने और आभूषणों की मांग कई बार की, लेकिन आरोपियों ने नहीं दिया। इसके बाद रोहतक बाजार में आरोपी कंपनी से दीपक अग्रवाल और पंकज मित्तल ने रोहतक बाजार में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जान से हाथ धो बैठने की धमकी दी और पैसे वापस देने से मना कर दिया। इसके बाद स्थानीय पुलिस को शिकायत दी। लेकिन पुलिस ने कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की। इसके बाद कुशाल पावा ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब ACJM मंगलेश चौबे के आदेश पर यह केस दर्ज हुआ है।
