Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

दुनिया की दस खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं दीपिका पादुकोण, देखें लिस्ट में रैंकिंग

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से तो जानी ही जाती हैं, वहीं खूबसूरती के मामले में भी एक्ट्रेस के सामने बड़ी-बड़ी हसीनाएं फेल हैं। यह हम नहीं कह रहें, ब्लकि साइंस कह रही है। सही सुना आपने, दुनिया की 10 खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में एकमात्र भारतीय एक्ट्रेस दीपिका का नाम शामिल हुआ है।

दीपिका को इस लिस्ट में नौवां स्थान मिला है। यूके के प्लास्टिक सर्जन, डॉ जूलियन डी सिल्वा ने हाल ही में दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं को घोषित करने के लिए ‘गोल्डन रेशियो ऑफ ब्यूटी’ नाम एक प्राचीन ग्रीक तकनीक सका इस्तेमाल किया, जिसके बाद उन्होंनें दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट तैयार की।

‘गोल्डन रेशियो ऑफ ब्यूटी में फिजिकल परफेकशन के फॉर्मूले को अप्लाई किया जाता है। प्राचीन ग्रीक तकनीक के मुताबिक, सुंदरता को किसी के फेस और बॉडी पर स्पेसिफिक रेश्यो के तहत मापा जा सकता है, और न्यूमरिकल फॉर्म में रेश्यो 1.618 के जितना करीब होता है, जो Phi के बराबर होता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस स्केल पर 91.22 प्रतिशत स्कोर है जिससे उन्हें इस लिस्ट  9वां स्थान मिला है।

डॉ जूलियन डी सिल्वा ने जोडी कॉमर को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला करार दिया, क्योंकि उनके चेहरे पर सबसे ज्यादा गोल्डन रेशियो अनुपात के बराबर हैं जैसा कि एक रिपोर्ट में बताया गया है। जोडी कॉमर के अलावा, सूची में अन्य सेलेब्स के गोल्डन रेशियो जेंडाया (94.37%), बेला हदीद (94.35 %), बेयॉन्से (92.44 %), एरियाना ग्रांडे (91.81 %), टेलर स्विफ्ट (91.64%), जॉर्डन डन (91.39 %), किम कार्दशियन (91.28%), दीपिका पादुकोण (91.22%) और होयोन जंग (89.63%) है।

Exit mobile version