टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को हाल ही में स्टेज 2 लिवर कैंसर का पता चला था। वहीं, उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपनी पत्नी की सर्जरी के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है। शोएब ने फैंस को जानकारी देते हुए बताया था कि दीपिका की सर्जरी 14 घंटों तक चली थी। उनकी सर्जरी सफल रही और वो अब उनकी हालत में सुधार आ रहा है। उन्हें आईसीयू से बाहर निकाल दिया गया है। मुश्किल हालात के बावजूद दीपिका और उनके पति शोएब इब्राहिम ने अस्पताल के कमरे में सादगी और शांति से ईद मनाई। शोएब ने फैंस के साथ ईद के खास पलों की एक झलक भी फैंस के साथ शेयर की है।

कल यानी 7 जून को जहां सभी ने धूमधाम से ईद मनाई वहीं शोएब इब्राहिम ने अपनी पत्नी दीपिका कक्कड़ संग अस्पताल में ईद सेलिब्रेट किया। ईद सेलिब्रेशन की तस्वीर शोएब ने अपने इंस्टाग्राम स्टोर पर शेयर किया है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, “दीपिका और मेरे लिए पापा की तरफ से ईदी आई। ईद मुबारक।” इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस मुश्किल घड़ी में दीपिका के साथ उनका पूरा परिवार खड़ा है।

6 जून को, शोएब ने एक व्लॉग साझा किया, जिसमें उन्होंने फैंस को दीपिका की सर्जरी के बारे में बताया और उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट दिया। साथ ही उन्होंने दीपिका के लिए प्रार्थना करने के लिए फैंस को धन्यवाद भी दिया। शोएब ने कहा, “कल ईद-उल-अजहा है और आज ऐसे शुभ दिन पर दीपिका आईसीयू से बाहर आ गई हैं। मैं वास्तव में आभारी हूं कि वह आईसीयू से बाहर आ गई हैं और हमारे साथ हैं। वह तीन दिनों तक आईसीयू में रहीं और सर्जरी के बाद उनकी हालत में सुधार हो रहा। शाम के समय, डॉक्टरों ने उसे कमरे में शिफ्ट करने का फैसला किया। वह कुछ दिनों के लिए यहां रहेगी क्योंकि सर्जरी बड़ी थी, वह 14 घंटे तक ओटी में रही।”

शोएब ने अपने व्लॉग में ये भी जानकारी दी कि दीपिका के पित्ताशय में भी एक पथरी थी, जिसे डॉक्टरों ने सर्जरी के दौरान निकाल दिया है। शोएब ने बताया, “डॉक्टरों ने दीपिका के पित्ताशय को भी निकाल दिया क्योंकि उन्हें पथरी का पता चला और उन्हें लीवर का एक छोटा हिस्सा काटना पड़ा क्योंकि ट्यूमर कैंसरयुक्त था। डॉक्टरों ने बताया कि लीवर एक स्व-पुनर्स्थापना अंग यानी (यह समय के साथ अपने आप को ठीक कर लेता है)। इसलिए यह ऐसी बात नहीं है जिसके बारे में हमें चिंता करनी चाहिए, लेकिन हमें सतर्क रहना चाहिए और अच्छी देखभाल करनी चाहिए।”

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!