राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा मंगलवार को रोहतक में रहेंगे। इस दौरान वे घर-घर कांग्रेस अभियान की शुरूआत करेंगे। जिससे पहले वे अयोध्या पहुंचे और रामलला की पूजा अर्चना करके आशीर्वाद भी लिया।
घर-घर कांग्रेस अभियान के तहत वे लोगों से मुलाकात करेंगे। वहीं लोगों को जोड़कर कांग्रेस को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। 2024 में होने वाले चुनाव को लेकर वे लगातार गतिविधियां बढ़ाए हुए हैं।
रोहतक में घर-घर कांग्रेस अभियान से पहले दीपेंद्र हुड्डा ने सरयू नदी में स्नान भी और भगवान रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्होंने हनुमानगढ़ी जाकर हनुमान जी के दर्शन किए। इससे पहले वे रोहतक में ही चुनाव को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक ले चुके हैं। उस दौरान कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ मजबूत करने के लिए कहा था।

