आम आदमी पार्टी की छात्र ईकाई छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) ने सोमवार को हिंदू कॉलेज रोहतक की कार्यकारणी की घोषणा की । कॉलेज में सैकड़ों विद्यार्थियों ने सीवाईएसएस के ज़िला अध्यक्ष आशीष मलिक की मौजूदगी में सीवाईएसएस की सदस्यता ली व छात्र हितों और राष्ट्र हित में सकारत्मक कार्य करने का प्रण लिया।
रोहतक जिला प्रधान आशीष मलिक ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ साथ सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की बात कही उन्हने छात्र राजनीति को सकारत्मक दिशा में छात्र व राष्ट्र हित मे कार्य करने की बात विद्यार्थियों को कही ।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक धनखड़ ने कहा कि 2022-23 सत्र में हरियाणा स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा । हरियाणा के सभी जिलों में सीवाईएसएस की टीम बनाई जाएगी, जो समय समय पर विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के साथ साथ राष्ट्र हित के कार्य करेंगे ।
आशीष मलिक ने हिन्दू कॉलेज की इकाई की घोषणा करते हुए दीपक सांगवान को प्रधान बनाया ।
सचिन दलाल पूर्व अध्यक्ष हिंदू कॉलेज ने सभी नवनिर्वाचित और दायित्ववान कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र व छात्र हितों में कार्य करने के लिए प्रेरित किया ।
इस अवसर पर रोहित, हिता सुनारिया, कालू,नवीन नांदल, देव, मोंटी देशवाल, पौना, अमन, मोहित मलिक मौजूद रहे ।

