Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में SC आरक्षण में वर्गीकरण का फैसला लागू:कोटे में कोटा मिलेगा, सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस फ्री; CM दिल्ली रवाना

हरियाणा में नई सरकार के शपथग्रहण के बाद CM नायब सैनी ने चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में पदभार संभाला। पहले फैसले में CM सैनी ने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में किडनी की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की फ्री डायलिसिस होगी। भविष्य में यह फ्री सुविधा मेडिकल कॉलेजों में भी उपलब्ध कराई जाएगी। फिर सीएम ने सभी मंत्रियों के साथ जाकर उन्हें जॉइनिंग कराई।

इसके बाद सीएम ने कैबिनेट की पहली मीटिंग की। इसके बाद सीएम सैनी ने कहा कि ये हमारी पहली कैबिनेट की बैठक थी। इस बैठक में सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का हमारी कैबिनेट ने सम्मान किया है, जो एससी में वर्गीकरण का मामला था, हमारी कैबिनेट ने उसे आज से ही लागू करने का फैसला लिया है।

इसके बाद सीएम नायब सैनी दिल्ली रवाना हो गए हैं। जहां नए बनाए 13 मंत्रियों के पोर्टफोलियो को लेकर चर्चा होगी। मंत्रियों को कल विभाग मिल सकते हैं।

कैबिनेट मीटिंग के बाद CM नायब सैनी की 5 अहम बातें…

1. किसानों की फसल का एक-एक दाना MSP पर खरीदेंगे

2. बिना पर्ची-खर्ची नौकरी मेरी जिम्मेदारी, मेरे साथ युवाओं ने जॉइन किया

3. कांग्रेस के लिए नौकरी बिजनेस, अपना लाभ देखते हैं

4. अपराधी प्रदेश छोड़ दें वर्ना सुधार देंगे

5. पहले से चल रहीं योजनाएं नॉन स्टॉप जारी रहेंगी

Exit mobile version