Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक MDU गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी की मौत:बाइकर्स ने हुड़दंगबाजी करते हुए मारी थी टक्कर; दो बच्चों का पिता था मनोज

 रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) में हुड़दंगबाजों की बाइक से टक्कर लगकर घायल हुए सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई है। मनोज का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

मृतक मनोज

घटना 30 मई की है। गांव सुंदरपुर निवासी मनोज MDU के गेट पर सुरक्षाकर्मी के रूप में तैनात था। एमडीयू परिसर में हुड़दंगबाजी करते हुए 2 युवक तेज रफ्तार और गलत तरीके से बाइक चला रहे थे। इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे MDU के गेट नंबर 2 की तरफ भाग गए। जिसके चलते MDU के सुरक्षा कर्मियों ने गेट नंबर 2 पर तैनात कर्मचारियों को बाइक रोकने का संदेश दिया।

जिसके बाद मनोज गेट बंद करने लगा ताकि मोटरसाइकिल सवारों को रोका जा सके। लेकिन बाइक सवारों ने सीधी गेट को टक्कर मार दी। गेट से बाइक टकराने के कारण मनोज भी काफी दूर जा गिरा और घायल हो गया। जिसके बाद उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सुधीर ने बताया कि उसका चचेरा भाई मनोज पिछले काफी समय से MDU में सुरक्षा कर्मी के पद पर तैनात है। उसको 2 बच्चे, एक बेटा और एक बेटी है। मंगलवार को ड्यूटी के दौरान हुड़दंगबाजी कर रहे युवक को रोकते समय उसे चोट लग गई थी।

PGI पुलिस थाना प्रभारी प्रमोद ने बताया कि MDU के घायल सुरक्षा कर्मी मनोज की मौत हो गई है। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद पुलिस ने FIR पहले ही दर्ज कर ली थी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Exit mobile version