रोहतक में शनिवार को हरियाणवी सिंगर अमित सैनी रोहतिकया के बेटे की अज्ञात पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। आपको बता दें टक्कर के बाद लहूलुहान हालत में 9 वर्षीय बच्चे को pgi लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही रोहतक पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
पुलिस के अनुसार, अमित सैनी का बेटा शनिवार शाम ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान कच्चा चमारिया रोड के नजदीक एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें उसको गंभीर चोटें आईं थी जिसके बाद पीजीआई में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मन्नत शनिवार शाम ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान कच्चा चमारिया रोड के नजदीक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें मन्नत को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल मन्नत को लहूलुहान अवस्था में PGI ले जाया गया था।
जांच में जुटी पुलिस
पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि अमित सैनी रोहतकिया के बेटे की मौत की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सुखपुरा चौक पुलिस चौकी मामले की कार्रवाई कर रही है। प्राथमिक जांच के अनुसार अज्ञात पिकअप ने बच्चे को टक्कर मारी है। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही है।

