करनाल में कोरोना से महिला की मौत हो गई। वह तरावड़ी के किसान बस्ती की रहने वाले थी। बीती रात उसे BP डाउन की शिकायत के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर उसे सुबह कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। जिले में कोरोना के 63 एक्टिव मरीज है। इनमें मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टर भी शामिल है। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में उसके रैपिड कोरोना टेस्ट किया गया था जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई। बाद में उसे ICU में शिफ्ट किया गया।
सिविल सर्जन योगेश शर्मा ने बताया कि जांच में सामने आया है कि महिला को हार्ट और BP की शिकायत थी। कल शाम उसे अस्पताल में ले जाया गया था, वहां उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आज मॉक ड्रिल कराई गई है। कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पुख्ता इंतजाम है।

