पानीपत जिले के गांव निंबरी में एक घटना घटी। जहां घर के बाहर खेलते समय एक ढाई साल का बच्चा अचानक लापता हो गया। परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।सुबह वह घर के पास नाले में पड़ा मिला

महिला नीरज ने चांदनीबाग थाना पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से यूपी के कासगंज जिले के गांव नगला काइयां की रहने वाली है। फिलहाल वह अपने पति अजब सिंह और तीन बच्चों के साथ पानीपत के गांव निंबरी में रहती है। गुरुवार शाम को वह खाना बना रही थी।

उसके तीनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। खेलते-खेलते दो बच्चे घर में आ गए। लेकिन उसका तीसरा बेटा अनुज( 2 साल 4 माह) भीतर नहीं आया। वह बाहर ही खेलता रहा। काफी देर तक भी वह अंदर नहीं आया, तो उसे बाहर जाकर देखा तो वह बाहर नहीं मिला।

इसके बाद उसकी तलाश शुरू की। आस-पड़ोस में सभी जगह पर पूछा, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। इसके बाद उसने अपने पति व अन्य जानकारों को अनुज के न मिलने की बात बताई। साथ ही पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरंत अपहरण का केस दर्ज कर लिया।

परिजनों ने आस-पास के एरिया में उसकी खूब तलाश की। पास में खेतों, झाड़ियों में भी उसको ढूंढा। लेकिन वह नहीं मिला। रात 3 बजे तक परिजनों ने उसे तलाशा, कई लोगों से पूछा।

घर के पास से गुजर रहे नाले में एक हाथ दिखाई दिया। जिसके बाद उन्होंने शोर कर सभी को इस बारे में बताया। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने हाथ पकड़ कर बाहर निकाला, तो वह अनुज ही था। उस वक्त उसकी सांसें चल रही थी। वे तुरंत उसे सिविल अस्पताल ले गए। जहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!