Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

एक परिवार के 6 सदस्यों की मौत: युवक ने पहले माता-पिता, पत्नी और बच्चों की हत्या की; फिर खुद लगाई फांसी

अंबाला के गांव बलाना में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक सुखविंद्र ने पहले अपने माता-पिता, पत्नी व बच्चों को मारा। इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सुखविंदर सिंह एक वाहन कंपनी में नौकरी करता था।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गला घोंट कर पांचों की हत्या की गई है। उसके बाद सुखविंदर सिंह ने सुसाइड किया है। सुसाइड नोट में 10 लाख रुपए के चलते दबाव बनाने के आरोप हैं। फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट डिस्क्लोज नहीं किया है। डीएसपी जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि सीन ऑफ क्राइम टीम के मुताबिक 5 की गला घोटकर हत्या की गई है। उसके बाद सुखविंदर ने सुसाइड किया है।

बताया गया है कि बलाना में सुखविंदर के घर से शुक्रवार सुबह कोई भी सदस्य बाहर नहीं निकला तो आस पड़ोस के लोगों को अजीब लगा। इसके बाद पड़ोसी घर के अंदर पहुंचे तो वहां का माहौल देखकर दहल गए। परिवार के कई सदस्य बेसुध हालत में पड़े थे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और FSL की टीम ने मौके पहुंची। छानबीन में पता चला कि परिवार के सभी सदस्यों की मौत हो चुकी है। शवों को अंबाला शहर के ट्रामा सेंटर की मोर्चरी में भेजा गया।

फिलहाल मौत के असली कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। घटनास्थल पर पहुंची सीन ऑफ क्राइम टीम और सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया है। गांव वालों से पूछताछ जारी है। मरने वालों में 65 वर्षीय संगत राम पुत्र जागीर सिंह, महिंद्रो कौर पत्नी संगत राम, 34 वर्षीय सुखविंदर सिंह पुत्र संगत राम, रीना पत्नी सुखविंदर सिंह, 5 वर्षीय आशु पुत्री सुखविंदर सिंह, 7 वर्षीय जस्सी पुत्री सुखविंदर सिंह शामिल हैं।

डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने बताया कि मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है लेकिन अभी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम बारीकी से जांच कर रही है।

Exit mobile version