Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 2 सगे भाइयों की मौत: परिवार में मातम पसरा, कई दिनों से थे बीमार- पोस्टमार्टम में स्पष्ट होंगे कारण

रोहतक के सुभाष नगर में दो सगे भाइयों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इनमें से एक (छोटा भाई) नशा करने का आदी बताया जा रहा है। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। एक की घर पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे को उपचार के लए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टर उसे भी नहीं बचा सके। एक साथ दो भाइयों की मौत से परिवार में मातम पसरा है।

मृतकों की पहचान रोहतक के सुभाष नगर निवासी करीब 25 वर्षीय नवीन कुमार व करीब 23 वर्षीय अभिनव उर्फ बिन्नू के रूप में हुई है। सिविल लाइन थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों में से अभिनव नशे का आदी बताया जा रहा है। हालांकि दोनों की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है या किसी अन्य कारण से, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया।

SHO जगबीर ने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा। हालांकि पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी हुई है। अभी तक की पुलिस जांच में सामने आया कि बड़ा भाई नवीन कुमार करीब एक सप्ताह से बीमार चल रहा था। वहीं छोटा भाई नशे का आदी था और पिछले करीब 3 दिन से बीमार था।

Exit mobile version