Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में युवक पर सुए से जानलेवा हमला- गंभीर रूप से घायल पीजीआई में कोरोना संक्रमित भी हुआ

रोहतक में भांजे संग टहल रहे एक युवक पर परिचित युवक ने सुए से किये कई वार. जिसके चलते युवक के पेट पर व छाती में गहरे घाव हो गए हैं। भांजे ने युवक को पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया, यहां घायल कोरोना पॉजीटिव भी हो गया है और वहीं उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। घायल के भांजे ने थाना पुरानी सब्जी मंडी में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

शहर की कृष्णा कॉलोनी में रहने वाले निखिल ने पुलिस को बताया है कि वह और उसके मामा विनोद गुरुवार शाम घर के बाहर गली में टहल रहे थे। मामा फोन पर बात करते हुए पीछे चल रहे थे और वह थोड़ा आगे चल रहा था। इस बीच पीछे से आए पहले से परिचित कपिल नागपाल ने मामा पर सुए से वार कर दिया। एक के बाद एक तीन बार वार किया। पेट व छाती में सुए लगने से मामा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद आरोपी हम दोनों को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

शिकायतकर्ता निखिल ने बताया कि सुआ लगने से एक तो वैसे ही उसके मामा की पीजीआई में हालत गंभीर बनी हुई है, वहीं अब वह कोरोना पॉजिटिव भी हो गए हैं। ऐसे में उनका जीवन काफी खतरे में है। आरोपी अभी तक फरार चल रहा है। मामले में थाना पुरानी सब्जी मंडी पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही वह गिरफ्त में होगा।

Exit mobile version