हरियाणा के रोहतक जिले में 3 कारों में सवार एक दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने बारात से लौट रहे शराब ठेकेदार को बीच रास्ते में ही घेर लिया। लोहे की रॉड से कार के शीशे तोड़ने के बाद कार में बेटों, भतीजे सहित सवार शराब ठेकेदार से मारपीट कर 4.50 लाख की नकदी छीन ली। यही नहीं शराब ठेकेदार के गले से 3 तोले सोने की चेन भी छीन ले गए। इसके बाद शराब ठेकेदार, उसके बेटों व भतीजे को सड़क किनारे गंदे नाले में गिरा कर भाग गए। इसकी शिकायत मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार महम के किशनगढ़ गांव निवासी शराब ठेकेदार नरेंद्र ने पुलिस को बताया है कि शनिवार देर रात व बेटे अमित, सुमित व भतीजे सुशील के साथ कार में सुनारिया खुर्द में मामा के लड़के की शादी में शामिल होने गए थे। मामा के लड़के की बारात में गांव लाडौत में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।

इस बीच मकडौली मोड़ के पास पीछे से तीन कारों में आए 12-13 बदमाशों ने अपनी एक कार को उनकी गाड़ी के आगे लगा दिया। वहीं दो कारों को पीछे रोक दिया। जब तक कुछ समझ पाते बदमाशों ने अपनी कारों से उतरकर हमारी कार के शीशे लोहे की रॉड से तोड़ दिए। मुख्य बदमाश सुनारिया खुर्द के दीपक ने कार में रखा 4.50 रुपए का कैश लूट लिया। वहीं गले में पहन रखी 3 तोले सोने की चेन भी झपट ली।

बदमाशों की मारपीट से घायल हुए शराब ठेकेदार नरेंद्र का पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है। नरेंद्र का कहना है कि भगवान का शुक्र है कि उनकी जान बच गई। बदमाश तो उन्हें जान से मारने के लिए ही आए थे। मारपीट में उनके सर, कंधे और पीठ में गहरी चोटें आई हैं।

शराब ठेकेदार नरेंद्र ने बताया कि मुख्य बदमाश दीपक का सुनारिया खुर्द गांव के ही मित्र अंकित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नरेंद्र के अनुसार, अंकित ही बारात में पल-पल की जानकारी दीपक तक पहुंचा रहा था। जब वह बारात से देर रात लौटे तो अंकित ने ही दीपक को फोन करके बता दिया था। पुलिस अंकित से पूछताछ कर दीपक की खोज कर रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!