हमला में घायल हुए विनोद गुलिया।

हरियाणा के झज्जर जिले में गुलिया तीसा खाप के प्रधान विनोद गुलिया पर रविवार रात को कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। लाठी-डंडों से मारपीट के बाद फायरिंग की। इसके जवाब में प्रधान विनोद ने भी अपने लाइसेंसी हथियार से फायर किया। लेकिन आरोपी विनोद की गाड़ी सहित उसमें रखे साढ़े 5 लाख रुपए लेकर भाग गए। बादली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

झज्जर के बादली निवासी विनोद ने बताया कि रविवार रात वह अपने ताऊ के लड़के वेदपाल के घर की ओर जा रहा था। वेदपाल के घर के बाहर आरोपी राजा, विकास, उसका भाई और कई अन्य लाठी-डंडे लेकर खड़े थे। आरोपियों ने विनोद को देखते ही उस पर हमला शुरू कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उस पर फायर भी किया। इस बीच विनोद ने अपने लाइसेंसी हथियार से बीच-बचाव करते हुए फायरिंग की। किसी तरह से उसने अपनी जान बचाईं। लाठी-डंडों से हुए हमले में विनोद को काफी चोटें आई हैं। पहले उन्हें बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में प्राथमिक उपचार देकर रोहतक स्थित पीजीआई में रेफर किया गया है।

विनोद पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी उसकी गाड़ी और उसमें रखे करीब साढ़े 5 लाख रुपए भी लेकर फरार हो गए। विनोद ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि गाड़ी में लाइसेंसी हथियार की मैगजीन सहित अन्य जरुरी सामान भी था। सूचना के बाद एसएचओ जसवीर सिंह ने वारदात स्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित के बयान दर्ज किए। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि गुलिया तीसा खाप के प्रधान विनोद पिछले काफी लंबे समय से क्षेत्र में बढ़ते हुए नशे पर शिंकजा कसने के लिए आंदोलन चला रहे हैं। प्रशासन और पुलिस से मुलाकात करते हुए कई बार सामाजिक स्तर पर भी दबाव बनाया। बता दें कि ढांसा बॉर्डर पर चले धरने की अध्यक्षता भी विनोद गुलिया द्वारा की गई थी। इनकी अगुवाई में यहां लंबे समय तक धरना शांतिपूर्वक ढंग से

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!