Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में परचून विक्रेता पर हुआ जानलेवा हमला, केस दर्ज

रोहतक के गांव भालौठ निवासी बिजेंद्र के साथ कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए।

इस पर आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आईएमटी ​थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि पीड़ित के भाई जोगिंद्र की शिकायत पर आईएमटी थाना पुलिस ने विकास, धीरज, अनिल को नामजद करते हुए अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Exit mobile version