Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में बेटे को बचाने गए पिता पर जानलेवा हमला: सिर पर किया सब्बल से किया वार, पीजीआई में भर्ती

रोहतक में बेटे के बचाने गए पिता पर युवक ने सब्बल से हमला कर दिया। युवक ने सब्बल से व्यक्ति के सिर पर वार किया। घायल शख्स को पीजीआई भर्ती कराया गया है। आरोपी मौके से फरार हो गया है। वहीं मामले में शिकायत दर्ज कर पुलिस अभी तक आरोपी को पकड़ नहीं सकी है।

रोहतक के गांव साधी निवासी अमित से मिली जानकारी के अनुसार वह मेहनत मजदूरी करता है। उसे किसी ग्रामीण ने बताया कि उसके बेटे न को गांव का ही युवक नितिन पीट रहा है। बेटे को बचाने वह मौके पर गए तो आरोपी नितिन ने उन पर सब्बल से हमला बोल दिया। सब्बल सिर में लगने से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे पीजीआई लेकर आए। जहां उनका इलाज चल रहा है।

घायल अमित ने बताया कि उन पर हमला करने वाले आरोपी नितिन पर उनके परिवार ने पहले से ही केस दर्ज करा रखा है। उस मामले में आरोपी समझौता करने का दवाब बना रहा है। मना करने पर रंजिश मान रहा है। वह जान से मारने की धमकी भी देकर गया है। मामले में पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Exit mobile version