Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सैनीपुरा में डा. दम्पत्ति पर जानलेवा हमला, बदमाश ने किये 2 राउंड फायर; बोला- मैं हर काम अवैध ही करता हूं, दी जान से मारने की धमकी -CCTV Footage

Rohtak News: रोहतक के सैनीपुरा में एक साथ ही के घर में रहने वाले युवक ने पेशे से डॉक्टर प्रमोद व उनकी पत्नी (राजकीय विश्व विद्यालय में अध्यापिका) डा. लतेश पर फायरिंग कर दी। अध्यापिका ने घर के अंदर भाग अपनी जान बचाई। आरोपी ने अध्यापिका से कहा कि वह हर काम अवैध ही करता है। अगर मकान से नहीं हटे तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। मामले में अध्यापिका के भाई ने आरोपी के खिलाफ थाना पुरानी सब्जी मंडी में केस दर्ज कराया है। वहीं पीड़िता ने एसपी रोहतक से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

पहला घर आरोपी जिसमें रहता है तथा दूसरा डा. प्रमोद का

सैनीपुरा में रहने वाले प्रमोद ने पुलिस को बताया है कि उसकी चचेरी बहन हेमलता दिल्ली के इंद्रलोक में अध्यापिका हैं। उनका शहर में उनके घर के पास ही मकान है। पिछले कुछ दिनों से इशांत नाम का युवक मकान पर कब्जा करन की नियत से हमसे रंजिश पाले हुए है। इस पर हेमलता दिल्ली से आकर अपने मकान के पास खड़े होकर गली के लोगों से बात कर रही थी। इस बीच तमंचा लेकर आए इशांत ने गली में उन पर फायर कर दिया। हमने उसका पीछा किया तो वह दूसरा फायर करते हुए फरार हो गया।

CCTV Footage

प्रमोद ने बताया कि आरोपी ने वारदात से दो दिन पहले भी हेमलता व उन पर तमंचा तान दिया था और कहा था कि वह हर काम अवैध ही करता है। मकान से नहीं हटे तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। मामले में थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही वह गिरफ्त में होगा। उचित कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के लिए आपको बता दें अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

आज दम्पति सिक्योरिटी की मांग को लेकर एसपी से मिलने एसपी ऑफिस पहुंचे। लेकिन एसपी किसी मीटिंग के चलते दफ्तर में उपस्थित नहीं मिले। जिसके बाद वे वहाँ से लौट गए। अध्यापिका ने डिजिटल भूमि के रिपोर्टर को बताया कि कल वारदात के बाद देर रात वह लड़का फिर से उनके घर के पास आया था। साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी जान को खतरा भी बना हुआ है। जिसके चलते उन्होंने प्रशासन से आरोपी की जमानत रद्द करने व उसे जल्द से जल्द गुहार लगाई। जानकारी के लिए आपको बता दें कि आरोपी इशांत पर पहले से ही धारा 307 के तहत एक केस 3 साल से चल रहा है जिसमें उसके गली के ही एक लड़के को बहुत बुरी तरह से पीटा था।

एसपी ऑफिस में एप्लीकेशन के साथ डा. लतेश
Exit mobile version