रोहतक के कलानौर में सोमवार देर रात गांव के ही तीन लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते हलवाई को घेरकर कुल्हाड़ी व उस्तरा से हमला कर दिया। वहीं झगड़े का पता लगते ही बीच-बचाव आए हलवाई के भाई से भी आरोपियों ने मारपीट की, जिसमें दोनों भाई गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों को एकत्रित होता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

झगड़े में घायल संजय

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। कलानौर के वार्ड नंबर 4 निवासी संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हलवाई का काम करता है। सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे वह अपने घर के पास बने चौक पर गया था। वहां पर गांव के तीन लोग मौजूद थे, जिन्होंने संजय का रास्ता रोक लिया और उसे घेरकर हाथापाई पर उतर आए।

देखते ही देखते एक ने कुल्हाड़ी से वार किया तो दूसरे ने उस्तरे से। तीनों आरोपियों द्वारा हमला करने के कारण घायल संजय बचने के लिए चिल्लाने लगा तो उसका भाई मनीष बीच-बचाव करने आया। उक्त आरोपियों ने मनीष पर भी हमला कर दिया। झगड़े का शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित होने लगे, जिस कारण आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।संजय ने कहा कि उसके भाई मनीष के साथ दो-तीन दिन पहले आरोपियों ने झगड़ा किया था। उस झगड़े को लेकर उसने आरोपियों को समझाया, लेकिन उन्होंने समझने की बजाय उल्टा उस पर भी हमला कर दिया। वहीं हमले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच में जुट गई।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!